DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

URBAN ESTATE, JIND 126102 (HARYANA)

Event Detail  
DAV NATIONAL SPORTS ZONAL LEVEL 2019
Event Start Date : 02/11/2019 Event End Date 03/11/2019

बिना संघर्ष , बिना मेहनत के हासिल ताज नहीं होता | ढूंढ ही लेते हैं ,अंधेरों में रोशनी ,जुगनू किसी रोशनी का मोहताज नहीं होता || यह मन की बात जींद जिले के विधायक डॉ कृष्ण मिढा जी ने डीएवी पब्लिक स्कूल जींद में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2019 के जोनल लेवल के खेलों के समापन समारोह में बच्चों को प्रेरित करते हुए कही | विधायक डॉ. मिढा जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज सरकार भी खेल जगत में बच्चों को आगे बढ़ाने में अग्रणी है इसलिए बच्चे खेलों में अपना दमखम दिखाएं और मेहनत एक दिन उनको उस मुकाम तक अवश्य पहुंचाएगी | विधायक जी ने बच्चों को कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल में व्यस्त रहते हैं आजकल के समय में बच्चों को ब्रह्मांड की सारी चीजें मिल जाएंगी लेकिन बुजुर्ग दादा- दादी का आशीर्वाद और अनुभव उनके पास बैठकर ही मिलेगा तभी बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा | विधायक जी ने डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी जी के अनुभव की मिसाल की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसा व्यक्तित्व है जो अपने नाम से सार्थक होता है धर्मदेव विद्यार्थी जो विद्यार्थियों को अपना धर्म मानकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और जिनके मार्गदर्शन में डीएवी जींद के बच्चे हर रोज ऊंचाइयों को छू रहे हैं | डॉ मिड्ढा जी ने प्रभु से प्रार्थना की कि डॉक्टर विद्यार्थी जी जैसे व्यक्ति को प्रभु असीम शक्ति प्रदान करें ताकि इसी तरह वे बच्चों के सर्वांगीण विकास और समाज सेवा का कार्य करते रहे | समारोह के अध्यक्ष डीएवी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के उप प्रधान डॉ रमेश आर्य जी ने भी डॉक्टर विद्यार्थी जी के अथक प्रयास की सराहना की और उनके स्वास्थ्य की कामना की | डॉक्टर उमेश आर्य जी ने कहा कि इन 2 दिनों में खेलों के प्रति बच्चों में जो जोश दिखाई दिया ,वह काबिले तारीफ है |उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मैनेजमेंट में इन जोशीले खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे और इन खिलाड़ियों के बारे में और क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं उनके बारे में विचार विमर्श करेंगे ताकि यह बच्चे अपना भविष्य संवार सकें और अपने देश का नाम रोशन कर सकें | डॉ विद्यार्थी जी ने जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिढा जी को उनके दोबारा विधायक बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी और प्रभु से प्रार्थना की कि जल्द ही सरकार उन्हें भावी मंत्री पद पर सुशोभित करे | डॉक्टर विद्यार्थी जी ने समारोह में पहुंचे विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा जी वह अध्यक्ष डॉ रमेश आर्य जी का विद्यालय में बच्चों को आशीर्वाद देने पर आभार व धन्यवाद प्रकट किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया | डीएवी पब्लिक स्कूल जींद में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2019 के जोनल लेवल के खेलों में खिलाड़ियों ने अपना भरपूर दमखम दिखाते हुए विजय का पताका फहराया | जिसमें बास्केटबॉल खेल में लड़कों की टीम में डीएवी पब्लिक स्कूल सिरसा जींद जॉन से प्रथम स्थान व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत की टीम पुंडरी जॉन से द्वितीय स्थान पर रही | लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल जींद प्रथम व डीएवी पुलिस पानीपत द्वितीय स्थान पर रहा | खो-खो में लड़कों व लड़कियों की टीम में ओ. एस. डी ए वी स्कूल कैथल प्रथम तथा एम एल एस डी ए वी पब्लिक स्कूल नारनौल जींद जोन द्वितीय स्थान पर रहा | टेबल टेनिस में लड़कों की टीम में ओ एस डी ए वी पब्लिक स्कूल कैथल पुंडरी जॉन प्रथम व डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद जींद जॉन द्वितीय , लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद जींद जॉन प्रथम तथा डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी पानीपत पुंडरी जॉन द्वितीय स्थान पर रहा | चैस में डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद जींद जॉन प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल पुंडरी जॉन द्वितीय, लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल पुंडरी जॉन प्रथम तथा पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला अंबाला जोन द्वितीय स्थान पर रहा | वॉलीबॉल में डीएवी पब्लिक स्कूल कोसली जींद जॉन प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल चीका पुंडरी जॉन द्वितीय लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर अंबाला जोन प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल टोहाना जींद जॉन द्वितीय स्थान पर रहा | हैंडबॉल में लड़कों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार जींद जॉन प्रथम तथा डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र पुंडरी जॉन द्वितीय ,लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र पुंडरी जॉन प्रथम तथा डीएवी पब्लिक स्कूल रतिया जींद जोन द्वितीय स्थान पर रहा | कबड्डी में डीएवी पब्लिक स्कूल संभाल का पुंडरी जॉन प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल नारनौल जींद जोन द्वितीय तथा लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल समालखा पुंडरी जॉन प्रथम तथा डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी जींद जोन द्वितीय स्थान पर रहा | बैडमिंटन में लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माइलाबाद पुंडरी जॉन प्रथम, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला जोन द्वितीय तथा लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद पुंडरी जॉन प्रथम तथा डीएवी पब्लिक पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 चंडीगढ़ अंबाला जॉन से द्वितीय स्थान पर रहा |

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School, 
Urban Estate, Jind-126102 (Haryana)
E-mail : davpsj@davjind.net.in
Tel. No. Office : 01681-247506


Like Us on:
     
Location Map ↓