amrit mahotsav
Event Start Date : 03/01/2022 Event End Date 03/01/2022
75 वर्ष की आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में पूज्य स्वामी रामदेव जी के आह्वान पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अर्बन एस्टेट जींद में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार आसन में शामिल होने के लिए आज से अपनी सहभागिता दर्ज की है। हरियाणा स्पोर्ट्स योग एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक नेशनल स्पोर्ट्स योग एसोसिएशन के तत्वावधान में डी.ए.वी. संस्थान, भारत स्वाभिमान, क्रीड़ा भारती, शिक्षा मंत्रालय हरियाणा, भारत सरकार, सी.बी.एस.ई, पतंजलि योग संस्थान, फिट इंडिया, आयुष मंत्रालय, खेल मंत्रालय, एन.एस.एस. इत्यादि इत्यादि अनेक सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं ने मिलकर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार आसन बनाने का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। डॉ. विद्यार्थी ने बताया कि इस महा अभियान में व्यक्तिगत तथा संस्थागत किसी प्रकार से भी भाग लिया जा सकता है । इसके लिए हरियाणा योग आयोग की साइट पर लिंक उपलब्ध किया गया है जिसमें सभी अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपने वीडियो भेज सकते हैं क्योंकि इस विश्व कीर्तिमान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसका उद्घाटन हैदराबाद में स्वामी रामदेव जी द्वारा किया जाएगा । डी.ए.वी. संस्थाओं के अध्यक्ष पदम श्री पूनम सूरी जी ने डी.ए.वी. संस्थाओं को इसमें भाग लेने के लिए अधिकृत किया है तथा डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंध समिति इसमें एक पार्टनर के रूप में सम्मिलित है इसलिए सभी डी.ए.वी. संस्थाओं के 4000000 से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे और इस कार्यक्रम के लिए डी.ए.वी. संस्थाओं के निदेशक श्री जे.पी. शूर को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी हरियाणा में सूर्य नमस्कार आसन महा अभियान की देखरेख करेंगे। यह जानकारी हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लाखों की संख्या में लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया है तथा यह विश्व में पहली बार होगा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग सूर्य नमस्कार आसन करेंगे। उन्होंने हरियाणा के सभी स्कूल, कॉलेज संचालकों से अपील की है कि वह अपने- अपने संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी को इस महा अभियान में शामिल करें ताकि योग की शिक्षा विश्व में फैल सके और भारत विश्व गुरु के पद पर विराजमान हो सके। उन्होंने डी.ए.वी. की सहभागिता का स्वागत किया है जिसमें हरियाणा के ही नहीं पूरे भारत के सभी डी.ए.वी. स्कूल बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।