SILVER MEDAL WRESTLING - NATIONAL SCHOOL GAMES
Event Start Date : 07/06/2023 Event End Date 07/06/2023
नेशनल खेलों में डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल,जींद की छात्रा दिव्या ने कुश्ती खेल में सिल्वर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। यह प्रतियोगिता दिल्ली के दिल्ली छत्रसाल स्टेडियम में 6 जून 2023 को हुई। डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल, जींद में शिक्षा प्राप्त करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा दिव्या ने इस कुश्ती प्रतियोगिता में 72 किलोग्राम वर्ग में पंजाब, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, केरल के खिलाड़ियों को हराकर नेशनल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर अपना अधिकार जमाया। इस प्रतियोगिता में अनेक राज्यों से कुल 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया।दिव्या की इस उपलब्धि पर डी.ए.वी. संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक महोदय डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी जी ने छात्रा दिव्या का मनोबल बढ़ाया और खुले दिल से प्रशंसा की। विद्यार्थी जी ने बताया कि दिव्या एक होनहार छात्रा है। दिव्या जितनी खेलों में आगे रहती है उतनी ही वह पढ़ाई में भी रुचि लेती है। अनेक स्थानों पर होने वाले कुश्ती खेलों में उसने अपना वर्चस्व स्थापित किया है। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी जी ने बताया कि दिव्या ने पहले भी कुश्ती प्रतियोगिता में कई बार अनेक स्वर्ण पदक व सिल्वर पदक प्राप्त कर जींद जिले का ,विद्यालय का व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है ।उन्होंने दिव्या को भविष्य में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया व शुभकामनाएं दी।
