DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

URBAN ESTATE, JIND 126102 (HARYANA)

Event Detail  
HARYANA DAY CELEBRATION
Event Start Date : 31/10/2023 Event End Date 31/10/2023

हाम हरियाणा की छोरी सां, मैं घूम- घूम देखूंगी सारा हरियाणा, ईसा एंडी म्हारा हरियाणा, आदि प्रचलित गीतों पर नृत्य द्वारा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जींद ने आज हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया। बच्चों ने हरियाणवी नृत्य ,गीत, कविता, रागिनी द्वारा सबका मन मोह लिया ।जैसे हमारा हरियाणा हर जगह धूम मचा रहा है वैसे ही बच्चों ने स्कूल में अपने रंगारंग कार्यक्रम द्वारा हरियाणा का वर्णन करते हुए धूम मचा दी।बच्चों द्वारा ऐसा रोमांच भरा कार्यक्रम किया गया जिसे देखकर सभी का मन गदगद हो उठा। इस पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल,जीन्द के निदेशक महोदय डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी जी ने कहा कि हरियाणा का आदमी हर जगह पसंद किया जाता है। जींद को हरियाणा का हृदय कहा जाता है।हरियाणावीं खान-पान और संस्कृति की अपनी अलग पहचान है। यहां दूध-दही का खानपान है। हरियाणा के लोगों को मजबूत माना जाता है। यहां पुरुषों के पहनावे में ज्यादातर धोती, गोल बाहों का पुराने रिवाज का कुर्ता, कमीज, पगड़ी पहनते हैं तो वहीं महिलाएं घाघरा, अंगिया, समीज, सलवार-कुर्ता, कढ़ाई किया हुआ ओढ़ना पहनना पसंद करती है। उन्होंने हरियाणवी वेशभूषा खानपान बोली को बहुत अच्छा बताया। हरियाणवी खानपान सबसे बेहतर है जो पौष्टिकता के साथ-साथ संतुलित भी है।हरियाणा की स्थापना 1 नवम्बर 1966 में हुई थी | आज हम 56 वां स्थापना दिवस बना रहे हैं । हर वर्ष 1 नवंबर को हरियाणा दिवस बड़े ही उत्साह और हर्ष से मनाया जाता है | हरियाणा दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को डॉ.विद्यार्थी ने मैडल पहनकर सम्मानित किया।

 

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School, 
Urban Estate, Jind-126102 (Haryana)
E-mail : [email protected]
Tel. No. Office : 01681-247506


Like Us on:
     
Location Map ↓