DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

URBAN ESTATE, JIND 126102 (HARYANA)

Event Detail  
CHANDRAYAAN - II QUIZ COMPETITION
Event Start Date : 13/09/2019 Event End Date 13/09/2019

समय-समय पर बच्चों को करवाई जाने वाली प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर सोचने की क्षमता विकसित होती है , जिससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा उजागर होती है तथा विद्यार्थियों को अपना व्यक्तित्व निखारने का अवसर मिलता है तथा साथ ही ज्ञानवर्धन भी होता है I ये उद्गार डी.ए.वी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी जी ने स्कूल में करवाई गई अंतर सदनीय विज्ञान , गणित तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहे | डॉक्टर विद्यार्थी जी ने बच्चों को बताया कि उन्हें रट्टा लगाने की बजाय पढ़ाई को प्रैक्टिकली इंजॉय करते हुए पढ़ाई करनी चाहिए जिससे मन से डर निकल जाए इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तभी उनके अंदर छिपी प्रतिभा निखर कर आ सकती है और विषय पर पकड़ मजबूत बनती है | उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं ही किसी भी प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का एक सर्वश्रेष्ठ तरीका है | डॉ विद्यार्थी जी ने कहा प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय के प्रति अभिरुचि पैदा करने के साथ-साथ दैनिक जीवन में इसके प्रयोग को दर्शाना होता है इसलिए प्रतियोगिता में उत्साहित होकर भाग लें | डीएवी पब्लिक स्कूल जींद में कक्षा 11वीं व 12वीं की अंतर सदनीय विज्ञान व गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई | इस प्रतियोगिता में बच्चों ने सदनानुसार बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया | प्रतियोगिता में सदनानुसार 4 टीमें बनाई गई | जिसमें तीन राउंड रहे | जिसमें भगत सिंह सदन ने प्रथम, पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी सदन द्वितीय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन तृतीय स्थान पर रहा | प्रतियोगिता के अंत में दर्शक दीर्घा में बैठे सभी विद्यार्थियों से भी प्रश्न पूछे गए जिन्होंने उत्साह पूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए और पुरस्कार प्राप्त किए | डॉक्टर विद्यार्थी जी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनको मेडल देकर प्रोत्साहित किया|उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School, 
Urban Estate, Jind-126102 (Haryana)
E-mail : [email protected]
Tel. No. Office : 01681-247506


Like Us on:
     
Location Map ↓