DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

URBAN ESTATE, JIND 126102 (HARYANA)

Event Detail  
CBSE SEMINAR VEDIC MATHMATICS
Event Start Date : 15/01/2020 Event End Date 15/01/2020

वैदिक गणित की गणनाओं को करने में अलग-अलग वैज्ञानिक महत्व है ,निरंतर प्रयास और अभ्यास से ही वैदिक गणित में निपुणता पाई जा सकती है तथा स्वयं की तार्किक शक्ति बढ़ाई जा सकती है | वैदिक गणित के सूत्रों के माध्यम से 20 से 30 सेकंड के भीतर प्रश्न हल हो जाते हैं | ये उद्गार वैदिक गणित विशेषज्ञ श्री राकेश भाटिया जी ने डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जींद में एक दिवसीय कार्यशाला में वैदिक गणित की उपयोगिता और व्यापकता विषय पर प्रकाश डालते हुए कहे | श्री राकेश भाटिया जी शिक्षा के क्षेत्र में वैदिक गणित में वेदों से संबंधित जानकारी रखते हैं | वैदिक गणित कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व प्रिंसिपल दलबीर दलबीर सिंह बिसला ने की तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में हरियाणा एजुकेशन बोर्ड के गणित विभाग के मुखिया तथा शिक्षा भारती के राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश भाटिया जी थे | राकेश भाटिया जी का दावा है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में तो वैदिक गणित की विधि कंप्यूटर से भी तेज है | राकेश भाटिया जी का मानना है कि वैदिक गणित के सूत्रों की मदद से बड़े से बड़े सवाल का हल चुटकी बजाते ही किया जा सकता है और सरलता तथा शीघ्रता से गणित जैसे विषय को आसान बना सकते हैं | उन्होंने यह भी बताया कि कठिन प्रतियोगिता के दौर में इस तकनीक से न सिर्फ समय की बचत होती है बल्कि बच्चों के मन से गणित का डर भी दूर हो जाता है | भाटिया जी ने बताया कि बड़ी संख्याओं का गुणा ,भाग ,वर्ग ,वर्गमूल ,घन वैदिक गणित के आसान फार्मूला से तत्काल संभव है | डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी जी ने भी इस वैदिक विधि की सराहना करते हुए कहा कि यह विधि सरल होने के साथ-साथ रोचक भी है |उन्होंने कहा कि यदि बच्चे इस विधि को निरंतर रूप से प्रयोग में लाएं तो इससे विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति तो बढ़ेगी ही है साथ ही समय व कागज दोनों की बचत भी होगी है और उनका बौद्धिक विकास भी होगा | डॉ. विद्यार्थी जी ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि यह वैदिक गणित की विधि इतनी उपयोगी है तो सरकार को इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि गणित जैसे विषय को सरलता से बच्चों को शिक्षित किया जा सके | डॉ. विद्यार्थी जी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में आए राकेश भाटिया जी का डीएवी विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन किया और वैदिक गणित के विषय में भरपूर जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया |

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School, 
Urban Estate, Jind-126102 (Haryana)
E-mail : davpsj@davjind.net.in
Tel. No. Office : 01681-247506


Like Us on:
     
Location Map ↓