DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

URBAN ESTATE, JIND 126102 (HARYANA)

Event Detail  
Two days Sarv Kalyan Corona Nashk Yug
Event Start Date : 28/02/2021 Event End Date 01/03/2021

कोरोना के जन-जन को जागृत करना प्रत्येक नागरिक का धर्म है यह उद्गार जींद के विधायक श्री कृष्ण चंद मिढा ने डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जींद में आयोजित दो दिवसीय सर्वकल्याणक कोरोना नाशक महायज्ञ के समापन समारोह में व्यक्त किए I उन्होंने कहा यज्ञ के द्वारा वातावरण की शुद्धिकरण सभी बीमारियों से बचा जा सकता है I उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति डॉ. धर्मदेव जी के जीवन की भांति जीवन जीने के सिद्धांत अपनाए तो मानव मात्र का कल्याण हो सकता है I डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने अपने जन्मदिवस पर 2 दिन का चार वेदों पर आधारित यज्ञ का विशाल आयोजन किया था जिसका संचालन गुरुकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र जी के साथ 11 ब्रह्मचार्य ने सफलतापूर्वक किया I यह 24 घंटे निरंतर चलता रहा जिसमें 40 किलो घी, 60 किलो सामग्री जिसका निर्माण ऐसी वस्तुओं से किया गया था जिनके जलने से वातावरण रोगाणु मुक्त होता है I इसके अतिरिक्त 1 क्विंटल आम की और चंदन की लकड़ी का प्रयोग किया गया I समारोह के अध्यक्ष डॉ. ए.के. चावला ने यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ कर्म बताया तथा सभी लोगों को अपने घर में यज्ञ करने की प्रेरणा दी I गुरुकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र ने कहा की वातावरण को शुद्ध करने का यह एकमात्र उपाय है जो भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से चला आ रहा है I आज पश्चिमी सभ्यता की अंधी दौड़ में लोगों ने अपनी संस्कृति को भुला दिया है I उन्होंने डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को आशीर्वाद देते हुए कहा इन्होंने यज्ञ के माध्यम से भारतीय संस्कृति की रक्षा का कार्य किया है तथा वातावरण को शुद्ध कर मानवता पर उपकार करने का कार्य किया है I यदि सभी लोग अपने जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन करें भले ही वह थोड़े समय का हो तो वातावरण शुद्ध हो सकता है तथा हम कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में सक्षम हो सकते हैं I यज्ञ की पूर्णाहुति पर सीनियर सिटीजन फोरम, असमर्थ महिला कल्याण समिति, पंजाबी सभा, सनातन धर्म सभा तथा जाट सभा, रविदास सभा, ब्राह्मण सभा तथा कली राम डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सफीदों और नरवाना के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया I आर्य समाज, जींद शहर तथा आसपास की आर्य समाज के लोगों ने पहुंचकर अपनी आहुति दी I इस मौके पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूलों के प्राचार्य व स्टॉप ने बढ़ चढ़कर भाग लिया I कर्नल डी.के. भारद्वाज, सूबेदार मेजर भारद्वाज, श्री एस. पी. भारद्वाज, श्री संजय पवार, श्री सूरजभान पात्लान, श्री सुनील कुमार, श्री अनिल कुश, श्रीमती सोनिया, श्रीमती सुजाता तथा प्रिंसिपल जगदीश पंचाल ने अपनी प्रस्तुतियों के द्वारा समारोह में नया जोश उत्पन्न किया I सभी लोगों ने कोरोना के विनाश का संकल्प किया I इस मौके पर अनेक गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को इस शुभ कार्य करने की बधाई दी

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School, 
Urban Estate, Jind-126102 (Haryana)
E-mail : davpsj@davjind.net.in
Tel. No. Office : 01681-247506


Like Us on:
     
Location Map ↓