TEEJ CELEBRATION
Event Start Date : 25/07/2025 Event End Date 25/08/2025
तीज त्योहार पर पेड़ लगाएंगे तभी तो झूला डाल पाएंगे : श्रीमती रश्मि विद्यार्थी
डी.ए. वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल जींद की प्राचार्या श्रीमती रश्मि विद्यार्थी जी ने विद्यालय में तीज त्योहार के अवसर पर उत्सव के साथ साथ हरित रंग के कार्यक्रम का भी आयोजन किया।जिससे बच्चों को हरे रंग की पहचान करने में मदद मिली।इसमें नर्सरी से द्वितीय श्रेणी तक के छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया। श्रीमती विद्यार्थी ने बच्चों को बताया कि यह हरियाली तीज झूले झूलने व मस्ती करने का दिन है। इस दिन छोटे, बड़े व बच्चे सभी मिलकर झूला झूलते हैं तथा नमकीन व मीठे पकवान खाकर मनाते हैं। सभी अपने घरों में पूड़े,
खीर,हलुआ, चूरमा ,पकौड़े,गुलगुले, सुहाली , मालपुआ,आलू की कचोरी आदि बनाते हैं। सभी के घरों से मीठी-मीठी खुशबू चारों तरफ फैल कर वातावरण को सुगंधित बना देती है। सभी त्योहार एकता के प्रतीक है क्योंकि सभी मिलकर अपने त्यौहार मनाते हैं। तीज त्यौहार के अवसर पर सभी अध्यापिकाओं ने हरे रंग के वस्त्र धारण किए।हरे रंग के क्राफ्ट से सजावट की गई। हरे रंग के क्राफ्ट, मेंहदी चूड़ियां आदि श्रृंगार की वस्तुएं और तीज में बनाए जाने वाले पकवानों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों को हरी सब्जियां, फल व पकवानों को खाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों द्वारा हरे तीज से संबंधित कविताएं सुनाई गई।बच्चों ने सावन के गीतों जैसे बागड़ो नाची सामण मैं, सावन में मोरनी बनकर मैं तो छम छम नाचूं , सामण की रुत आई री मेरी मां जैसे तीज के स्पेशल गानों की धुन पर नृत्य किया। सभी बच्चे बहुत खुश व उत्साहित दिखाई दे रहे थे। श्रीमती रश्मि विद्यार्थी जी ने बताया कि इस तरह की क्रियाएं बच्चों को अपनी संस्कृति सीखने में मदद करती हैं और उनके आत्म विश्वास को बढ़ाती हैं।डी.ए. वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल जींद इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर करने के लिए सदैव तत्पर रहता है



