DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

URBAN ESTATE, JIND 126102 (HARYANA)

Event Detail  
13 Students got Rashtrapati Award DAV School, Jind
Event Start Date : 05/09/2025 Event End Date 05/09/2025

"भारत स्काउट और गाइड में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल,जींद के 13 बच्चों को राष्ट्रपति अवार्ड मिला जिसमें 7 लड़कियों को राष्ट्रपति गाइड और 6 लड़कों को स्काउट राष्ट्रपति स्काउट का अवार्ड दिया गया" यह जानकारी डीएवी जोन के स्काउट कमिश्नर डॉ० धर्मदेव विद्यार्थी ने देते हुए बताया कि सन 2016 में राष्ट्रपति गाइड और स्काउट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया गया था इसमें डीएवी जोन के 18 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया था इसमें से 13 विद्यार्थी अकेले डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जींद के थे। इन विद्यार्थियों का पुरस्कार समारोह 31 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया इसमें जींद स्कूल का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति गाइड से सम्मानित श्रेया ने किया तथा डीएवी जोन के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किये। इस मौके पर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय प्रमुख आयुक्त पूर्व आई.ए.एस. डॉ० के.के.खंडेलवाल, निदेशक डॉ० रामकुमार , राज्य अध्यक्ष दिल्ली श्री मनोज तिवारी तथा पूरे भारत से विभिन्न राज्यों के भारत स्काउट और गाइड के अधिकारी उपस्थित थे। डी.ए.वी. स्कूल की इस शानदार उपलब्धि के लिए डी.ए.वी. संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० पूनम सूरी ने प्रिंसिपल रश्मि विद्यार्थी को विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉ० धर्मदेव विद्यार्थी के नेतृत्व में हरियाणा में भारत स्काउट और गाइड का प्रशंसनीय काम हुआ है इसका प्रमाण प्रत्येक वर्ष प्राप्त होने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार हैं। डॉ० धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि डी. ए. वी. जींद की 7 लड़कियों को राष्ट्रपति गाइड और 6 लड़कों को राष्ट्रपति स्काउट, डी. ए. वी. सफीदों के दो लड़कों को राष्ट्रपति स्काउट, डी. ए. वी. नीलोखेड़ी के दो लड़कों को राष्ट्रपति स्काउट, डी. ए. वी. थर्मल पानीपत के 1 लड़के को राष्ट्रपति स्काउट का पुरस्कार प्राप्त हुआ है जिससे इन स्कूलों में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि विद्यार्थी ने बताया पहली बार हुआ है कि एक स्कूल के इतने बड़ी संख्या में 13 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति गाइड और राष्ट्रपति स्काउट का पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है यह देश भर के किसी भी डीएवी स्कूल में आज तक नहीं हुआ उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में भारत स्काउट और गाइड के लिए राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School, 
Urban Estate, Jind-126102 (Haryana)
E-mail : [email protected]
Tel. No. Office : 01681-247506


Like Us on:
     
Location Map ↓